फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह की 15 तारीख तक जमा करें बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को हर माह की 15 तारीख तक बिल जमा करने के लिए समय निर्धारित कर दिया है। समय पर बिल भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाएगा। विभाग ने राजस्व बढ़ाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर तीन से चार महीने का बिल बकाया चल रहा है। विभाग बकाया वसूलने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। तीन हजार से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिजली विभाग हर हाल में बिजली चोरी रोककर बकाया बिल की वसूली करेगा। उपभोक्ताओं को समय से बिल अदा करना होगा। 15 तारीख तक बिल जमा करना जरूरी होगा। बिल जमा नहीं होनेे पर 15 तारीख के बाद अभियान चलाकर कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

मोबाइल पर दी जा रही सूचना
विभाग ने बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल फोन पर सूचना देनी शुरू की है। विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर फोन करके बकाया बिल जमा कराने की सूचना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें