फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को प्यार में साथ रखा, बच्ची हुई तो छोड़ भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां क्षेत्र के एक गांव में बेमेल प्यार परवान चढ़ा, लेकिन जब महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया तो युवक उसे छोड़कर चला गया। महिला अब दो माह के मासूम को साथ लेकर थाना-चौकी के चक्कर लगा रही है। युवक के परिजन बच्चे को नहीं रखना चाहते। बिछवां पुलिस अधिकारियों के आदेश के इंतजार में है।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के करीब 10 वर्ष बड़ी शादीशुदा महिला से संबंध हो गए। दोनों के घर पास होने से आना-जाना शुरू हो गया। कुछ महीनों पूर्व युवक महिला को लेकर दिल्ली चला गया। वहां काफी समय दोनों साथ रहे। करीब दो माह पूर्व अलीगढ़ में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।
बस यहीं पर युवक के इश्क का खुमार उतर गया। महिला को बिना जानकारी दिए वह कहीं चला गया। महिला मासूम के साथ गांव लौट आई। युवक के परिजनों से उसने बच्ची को स्वीकार करने की गुहार लगाई, लेकिन वे लोग राजी नहीं हुए। दो दिन पूर्व महिला बच्ची को युवक के परिजनों के पास छोड़कर चली गई। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस समाधान के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने साफ कह दिया कि वह बच्ची को साथ नहीं रखना चाहते। वह बेटे को पहले ही बेदखल कर चुके हैं। उधर महिला के सामने मजबूरी है कि पहले पति को छोड़कर प्रेमी का हाथ थामा, लेेकिन उसने भी धोखा दे गया। इस बीच दो दिन से दो माह की मासूम की जान आफत में फंसी हुई है।
पारिवारिक विवाद है, पुलिस हर हाल में सही निस्तारण करने का प्रयास कर रही है। सोमवार को मामला एसडीएम के समक्ष भेज जाएगा। वहां से प्राप्त आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- नरेंद्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें