फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के इस 'किले' को अब तक नहीं भेद सकी बसपा, 19 मई को होना है उपचुनाव

Mon, 22 Apr 2019 04:38 PM IST
Abhishek Saxena अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
30 साल पहले बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की जंग लड़ना शुरू की। तब से लेकर अब तक बसपा के लिए उत्तर (पूर्व में आगरा ईस्ट) विधानसभा सीट का चक्रव्यूह अभेद रहा है। पार्टी ने यहां वैश्य, ब्राह्मण, पंजाबी, कुशवाह और मुस्लिम प्रत्याशी भी उतारा, लेकिन एक बार भी इस विधानसभा सीट पर नहीं जीत सकी। पिछले तीन चुनाव से बसपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर तो है, लेकिन विधायक बनने का ख्वाब टूटता रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जगन प्रसाद गर्ग फाइल फोटो - फोटो : jagan prasad garg
बसपा पार्टी नीति के तहत अपना प्रत्याशी उत्तर विधानसभा सीट उपचुनाव में नहीं उतार रही है, लेकिन आम चुनाव में भी उसके प्रत्याशियों को कभी जीत का स्वाद नहीं मिल सका। बसपा ने पहला चुनाव 1989 में लड़ा, तब 3 फीसदी वोट हासिल किए, लेकिन उसके बाद 2002 में पार्टी पहली बार 16 फीसदी वोट हासिल कर पाई। बीते चुनाव में पार्टी 21 फीसदी वोट लेकर दूसरे नंबर पर जरूर रही, लेकिन भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग से हार का अंतर 86,320 वोट हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
अतुल गर्ग फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधानसभा पर बसपा का प्रदर्शन
चुनाव प्रत्याशी   वोट   प्रतिशत
1989  कल्लू अंसारी 2170 3.06 %
1991     शांति स्वरूप कुशवाह  1518  1.89 % 
1993  रवि प्रकाश जिंदल    15708  16.70 %


           

4 of 5
Sunil Chittor
(सपा-बसपा गठबंधन में तब सपा प्रत्याशी चुनाव लड़े)
1996    प्रत्याशी नहीं उतारा
2002    सुशील गोयल    12,904    16.25%    चौथा
2007    सर्वप्रकाश कपूर    22,937    दूसरा
2012    राजेश अग्रवाल    45,045    22.90 %    दूसरा
2017    ज्ञानेंद्र गौतम    48,800    21.26 %    दूसरा

बसपा आगरा-अलीगढ़-बरेली सेक्टर प्रभारी सुनील चित्तौड़ का कहना है कि आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर हमारा वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। तीन चुनाव से बसपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर है। उपचुनाव में सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। सपा से गठबंधन के कारण बसपा का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीजेपी
बसपा और सपा के बीच 1993 में गठबंधन हुआ, जिसमें आगरा पूर्व (अब उत्तर) विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी के रूप में रवि प्रकाश जिंदल चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें महज 15,708 वोट ही हासिल हुए। वह तीसरे नंबर पर रहे, जबकि भाजपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश विकल 48,055 वोट पाकर जीते।गठबंधन प्रत्याशी रवि प्रकाश जिंदल को महज 16.70 फीसदी वोट ही मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 51.10 फीसदी और दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश जिंदल को 25.84 फीसदी वोट मिले थे। सपा, बसपा गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी के वोट मिलाकर भी भाजपा से कम रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें