भाग्यविधाता करेंगे 121 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
- फोटो : भाग्यविधाता करेंगे 121 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के भाग्यविधाता लखनऊ में अवाम की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों का भाग्य आज (शनिवार) इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद करेंगे। जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस बार 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
जिले के 32.42 लाख से अधिक मतदाता 3411 बूथों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदाताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवा मतदाताओं की संख्या भी खूब बढ़ी है। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां ने शुक्रवार रात को ही अपने-अपने बूथों पर डेरा डाल दिया है। हाल ही में गोवा और पंजाब में हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ने और मतदाता जागरूकता के कारण जिले में भी पिछली बार की अपेक्षा काफी अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। पहले चरण में यदि अधिक वोटिंग होती है तो अन्य चरणों में होने वाले चुनाव में इसका काफी असर पड़ेगा। बता दें कि इस बार सबसे अधिक प्रत्याशी दक्षिण विधानसभा सीट पर हैं। यहां 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होने के कारण हर बूथ पर दो ईवीएम लगाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, दक्षिण और छावनी क्षेत्र के मतदाता वीवीपैट के माध्यम से अपने वोट डाले जाने की पुष्टि कर सकेंगे। वीवीपैट पर संबंधित मतदाता की पर्ची दिखाई देगी। इसमें उसने किसे वोट किया है इसका जिक्र होगा। मगर, वह इस पर्ची को अपने साथ नहीं ले जा पाएंगे।
सुबह होगा मॉक पोल
मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू होगी। इससे पहले पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ पर मॉक पोल के जरिए ईवीएम का परीक्षण करेंगे। ताकि समय रहते ईवीएम में कर्मियों को दूर किया जा सके।
टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गौरव दयाल ने जिले के मतदाताओं से मतदान की अपील की है। मतदान महोत्सव में सहभागिता करते हुए अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित करें। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए व्यापक पैमाने पर व्यवस्थाएं की गई हैं। चुनाव के दौरान किसी प्रकार के भ्रष्ट आचरण पर कारावास या जुर्माने की सजा हो सकती है। मतदान केंद्र के अंदर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश बंद रहेगा। आज होने वाले मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि 0562-2260550, 2250170, 2460022 या टोली फ्री नंबर 18001803140 पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रहेगी। मतदाताओं से अपील है कि वह निडर होकर मतदान करें।
09 विधानसभा सीटें हैं जिले में
121 कुल प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
1723 कुल मतदान केंद्र
3411 कुल बूथ
-------------
18-19 वर्ष वाले मतदाता
53211 कुल नये मतदाता
27842 युवक नये मतदाता
25369 युवती नई मतदाता
------------------
विधानसभा: एत्मादपुर
कुल मतदाता: 416505
पुरुष मतदाता: 229305
महिला मतदाता: 187181
प्रत्याशी: 15
बूथ: 416
विधानसभा: छावनी
कुल मतदाता: 426913
पुरुष मतदाता: 234714
महिला मतदाता: 192183
प्रत्याशी: 14
बूथ: 425
विधानसभा: दक्षिण
कुल मतदाता: 348429
पुरुष मतदाता: 190930
महिला मतदाता: 157479
प्रत्याशी: 26
बूथ: 377
विधानसभा: उत्तर
कुल मतदाता: 395382
पुरुष मतदाता: 216516
महिला मतदाता: 178846
प्रत्याशी: 15
बूथ: 394
विधानसभा: ग्रामीण
कुल मतदाता: 391602
पुरुष मतदाता: 215747
महिला मतदाता: 175839
प्रत्याशी: 9
बूथ: 391
विधानसभा: फतेहपुर सीकरी
कुल मतदाता: 337184
पुरुष मतदाता: 183230
महिला मतदाता: 153947
प्रत्याशी: 7
बूथ: 368
विधानसभा: खेरागढ़
कुल मतदाता: 309263
पुरुष मतदाता: 168606
महिला मतदाता: 140644
प्रत्याशी: 14
बूथ: 322
विधानसभा: फतेहाबाद
कुल मतदाता: 296959
पुरुष मतदाता: 162864
महिला मतदाता: 134088
प्रत्याशी: 7
बूथ: 347
विधानसभा: बाह
कुल मतदाता: 320621
पुरुष मतदाता: 177180
महिला मतदाता: 143428
प्रत्याशी: 14
बूथ: 371