फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मतपेटिकाएं रखरखाव के अभाव में हो गईं खराब

विज्ञापन
कासगंज में मतपेटिकाएं सही करते कर्मी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। पंचायत चुनाव 2021 के लिए मतपेटिकाओं की मरम्म्त का कार्य पूरा कर लिया गया है। चुनाव के लिए 4500 मतपेटिकाओं की व्यवस्था की गई, लेकिन रखरखाव के अभाव में 1500 मतपेटिकाएं खराब हो गईं।
विज्ञापन

जिले में निर्वाचन विभाग के पास 8 हजार मतपेटिकाओं का स्टॉक है, लेकिन इनको रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मंडी परिसर में ही टिन शेड के नीचे ये मतपेटिकाएं रखी रहती हैं। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव के दौरान मतपेटिकाओं को यहां से निकलवाकर चुनाव के लिए भेज दिया गया। मतगणना के बाद फिर से यहीं लाकर रख दिया गया।
इसके बाद से इन मतपेटिकाओं की कोई सुध नहीं ली गई। अब पंचायत चुनाव आने वाले हैं तो फिर से प्रयोग करने के लिए इनको बाहर निकालकर मरम्मत का कार्य कराया गया। विभाग ने प्रत्येक बूथ के लिए तीन मतपेटिकाओं की व्यवस्था की है। इसके अलावा रिजर्व में भी मतपेटिकाओं को रखा जाएगा। मरम्मत के बाद 4500 मतपेटिकाएं तैयार की गई हैं। दस दौरान 1500 मतपेटिकाएं पूरी तरह से खराब हो गईं।
विज्ञापन

- पंचायत चुनाव के लिए मतपेटिकाओं की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। चुनाव के लिए 4500 मतपेटिकाओं की व्यवस्था की गई है। मरम्मत के दौरान 1500 मतपेटिकाएं खराब पाई गई हैं। - श्रीकांत यादव, डीपीआरओ, मतपेटिका प्रभारी पंचायत चुनाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें