फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी ग्राम विकास बैंक के लिए हुए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ के शाखा अध्यक्ष पदों के लिए बुधवार को तहसील स्तर पर नामांकन किए गए। नामांकन के बाद मैनपुरी, किशनी और भोगांव में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं नामांकन पत्र स्वीकार न होने पर भोगांव में पूर्व मंत्री धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

मैनपुरी तहसील में सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा अध्यक्ष पद के लिए अहिवरन सिंह राजपूत ने नामांकन किया। दूसरा नामांकन नहीं होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। पूर्व विधायक अशोक चौहान, लक्ष्मण गुप्ता, अजय पाल सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया मौजूद रहे। भोगांव में शाखा अध्यक्ष केे लिए अरुण कुमार बैस सकत बेवर ने नामांकन किया।
पूर्व मंत्री सपा नेता तोताराम यादव ने अपने पुत्र उपेंद्र कुमार यादव के साथ दोपहर एक बजे तहसीलदार कार्यालय में पहुंचकर कानूनगो रामस्वरूप यादव को नामांकन दिया। उन्होंने तहसीलदार की अनुपस्थिति में नामांकन पत्र लेने से मना कर दिया। तोताराम यादव अपने नामांकन पत्रों को बिना रिसीव कराए मेज पर रखकर चले गए। शाम चार बजे के बाद तहसीलदार कमल कुमार सिंह अपने कक्ष में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने तय समय के बाद नामांकन पत्रों को लेने से मना कर दिया। इस तरह अरुण बैस का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वहीं नामांकन न होने से नाराज पूर्व मंत्री सपा नेता तोताराम यादव तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार गैर कानूनी तरीके काम कर रहे हैं। नामांकन को लेकर एआरओ से कहासुनी के बाद फीस जमा हुई है। तहसीलदार से उनकी झड़प भी हुई है। उन्होंने हाईकोर्ट की शरण लेने की बात कही है।
भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ने किया नामांकन
किशनी। बुधवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शाक्य ने नामांकन किया है। दूसरा नामांकन नहीं होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। नरेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप सिंह चौहान, अनुराग पांडेय, रमाशंकर तिवारी, सूर्य प्रताप चौहान मौजूद रहे।
दो लोगों ने किया नामांकन
घिरोर। बुधवार को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड घिरोर अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। तहसीलदार अजीत कुमार के समक्ष संजीव कुमार मिश्रा, नीरज कुमार यादव ने नामांकन किए हैं। इससे यहां चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें