फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से रूठ कर आई महिला से मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के बिलराम की एक बस्ती में पति से रूठ कर अपने भाई के पास रहने आई महिला से मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। बच्चे केजन्म के बाद आरोपी ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला की शादी चार साल पहले गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति से अनबन होने के बाद वह 20 जनवरी 2019 को बिलराम के एक मोहल्ले में रहने वाले अपने भाई के पास चली आई। पड़ोस में रहने वाला मौसेरा भाई उसके घर आया। उसने महिला को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी। बाद में महिला गर्भवती हो गई।
जब उसे इस बात का पता चला तो उसने इस बात की जानकारी अपनी मौसी को दी तो उन्होंने गर्भपात कराने और आरोपी से शादी करने को कहा। उसके गर्भपात कराने से इनकार करने पर मौसी व चार मौसेरे भाइयों ने उससे मारपीट की। इसके बाद 1 सितंबर 2019 को पति उसे बुलाने आए तो उसने उन्हें मामले की जानकारी दे दी। इसके बाद पति ने उसका परीक्षण कराया तो वह पांच माह की गर्भवती निकली।
विज्ञापन

इस पर पति ने उसे तलाक देने की बात कह कर दुष्कर्म के आरोपी के साथ रहने को कह कर चला गया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस व उच्चाधिकरियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट में मुकदमा दायर किया। तब आरोपियों ने समझौते में शादी करने व बच्चे को अपनाने का भरोसा दिया।
इसके बाद उसने मुकदमा वापस ले लिया। महिला के बच्चे का जन्म हो जाने के बाद फिर से 5 अगस्त 2020 को आरोपी से शादी करने की कहने उसके घर गई तो उसने फिर से दुष्कर्म किया और भाग गया। जब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ढोलना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें