फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में बिना प्रलोभन के मतदान करना बेहद जरूरी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोलते राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त को स्मृति चि - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एल वैंकटेश्वर लू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वच्छ और नैतिक मतदान जरूरी है। नैतिक मतदान से ही लोकतंत्र स्वस्थ होगा और मजबूत बनेगा। उन्होंने लोक तांत्रिक व्यवस्था को ईश्वर की प्रिय व्यवस्था बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बिना प्रलोबन के मतदान करना बेहत जरूरी है। तभी मतदाता राष्ट्रभक्ति और ईश्वर भक्ति की भूमिका निभा पाएगा।
विज्ञापन

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकार एल वैंकटेश्वर लू एटा कासगंज संसदीय क्षेत्र में बिना किसी समस्या के उत्सव के रूप में संपन्न हुए चुनावों की व्यवस्थाओं की सराहना करने के लिए यहां आए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और नैतिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना आवश्यक है। इसके लिए अधिकारी निरंतर लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने इस मौके पर एटा के जिलाधिकारी आईपी पांडे, कासगंज के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह व अन्य अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एटा के डीएम आईपी पांडे और कासगंज डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रजातंत्र को मजबूत बनाना एक बड़ी सेवा है। सभी लोग स्वच्छ व नैतिक मतदान के लिए जागरूक हों। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पौध रोपण भी किया। उन्हें जिलाधिकारी कासगंज एवं जिलाधिकारी एटा के साथ पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने सम्मानित किया।
ये हुए सम्मानित
कासगंज। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, स्वीप कार्यक्रम के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस राजपूत, जयंत गुप्ता, बीपी सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, धर्मेद्र कुमार सहित सौ से अधिक अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दीपमाला व अन्य कार्यक्रमों की सराहना की
कासगंज। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिले में नामांकन स्थल को फूलों और गुब्बारों से सजाने, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रभुपार्क में वृहद दीपमाला कार्यक्रम के आयोजन, रंगोली, रैली व अन्य जागरूकता के कार्यक्रमों का एलईडी वॉल पर डिस्प्ले देखकर सराहना की। स्वीप कार्यक्रम को डोजियर भी उन्हें भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें