फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने संदिग्ध वाहन से बरामद किए आठ लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस बीच बिना दस्तावेजों के धनराशि लेकर चलना महंगा साबित हो सकता है। ऐसा ही हुआ है पटियाली के एक व्यक्ति के साथ। जो सहावर क्षेत्र में पकड़ा गया है। कार सवार इस व्यक्ति के कब्जे से आठ लाख रुपये एसडीएम ने बरामद किए हैं। यह व्यक्ति कोई भी संतोषजनक जानकारी इस धनराशि के संबंध में नहीं दे सका। उसके बाद कोषागार में धनराशि प्रशासन ने जमा करा दी है।
विज्ञापन

एसडीएम सहावर रविंद्र कुमार पटियाली रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक वाहन पटियाली की ओर से आता दिखा। एसडीएम ने वाहन को रोका और तलाशी ली तो इस बार में आठ लाख रुपये मिले है। यह धनराशि वाहन सवार अकील अहमद की है। एसडीएम ने धनराशि से संबंधित जानकारी मांगी, लेकिन वे कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके न ही कोई दस्तावेज दिखाए कि यह धनराशि कहां से लाए हैं और कहां ले जा रहे हैं। सिर्फ यह कहा कि तहसील सहावर पहुंच कर एक जमीन का बैनामा कराना है, लेकिन बैनामा के संबंध में अभी भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। उसके बाद एसडीएम ने धनराशि जब्त कर ली। इस धनराशि को एसडीएम ने कोषागार में जमा करा दिया है।
आठ लाख रुपए एक कार से बरामद हुए हैं। यह पटियाली के अकील अहमद की है। वे धनराशि के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके हैं। इसलिए धनराशि कोषागार में जमा करा दी गई है। आचार संहिता के चलते अभियान जारी रहेगा। रविंद्र कुमार, एसडीएम सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें