फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में ऐसे जमकर बरसे वोट

विज्ञापन
03एमएनपी-34-बरनाहल की ग्राम पंचायत इकहरा में प्रधान के उप चुनाव में मतदान के लिए लगी कतार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी/बरनाहल। जिले की दो ग्राम पंचायतों में सोमवार को प्रधान पद के लिए उपचुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिरौली में 65.66 प्रतिशत तथा बरनाहल क्षेत्र की ग्राम पंचायत इकहरा में 68.70 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिरौली के ग्राम प्रधान हरीशंकर का तीन माह पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने ग्राम पंचायत सदस्य अभिनव कुमार को कार्यवाहक प्रधान मनोनीत किया। सोमवार को प्रधान पद के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। प्रधान पद के लिए प्रत्याशी के रूप में रामेश्वर दयाल निवासी नगला दुगई, राजकिशोर व पूरन लाल निवासीगण हिरौली मैदान में थे।
प्राथमिक विद्यालय हिरौली पर तीन और प्राथमिक विद्यालय बंसरमऊ पर एक मतदान केंद्र बनाया गया था। एसडीएम रामसकल मौर्य, सीओ प्रयांक जैन, थानाध्यक्ष किशनी ओमहरि वाजपेयी, थानाध्यक्ष बेवर जसवीर सिंह सिरोही, थानाध्यक्ष एलाऊ जगदत्त सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे। शाम पांच बजे तक चारों बूथ पर 65.66 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 2199
विज्ञापन

मतदाताओं में से 1398 मतदाताओं ने वोट डाला। मतदेय स्थल 35 पर कुल 589 मतो में 461, मतदेय स्थल 36 पर 475 में 324, मतदेय स्थल 37 पर 565 में 292 तथा मतदेय स्थल 38 पर कु पांच सौ में से 321 वोट पड़े।
वहीं बरनाहल क्षेत्र की ग्राम पंचायत इकहरा में प्रधान मान सिंह हार्टअटैक से मौत होने पर उप चुनाव हुआ। यहां चार प्रत्याशी प्रियंका, विद्याराम, विजय कुमार, मदन सिंह मैदान में थे। प्राथमिक विद्यालय में मतदान हुआ। कुल 1785 मतदाताओं में से 1221 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम करहल रतन वर्मा, सीओ अशोक कुमार चुनाव अधिकारी डॉ. अखिल अग्रवाल, एडीओ पंचायत राजेश दुबे, पंचायत सचिव पंकज यादव मौजूद रहे।
बुजुर्गों में दिखा उत्साह
दोनों ही ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों की नजर एक-एक वोट पर रही। वहीं मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह देखा गया। दोनों ही ग्राम पंचायतों में बुजुर्गों को उनके परिजन गोद में लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचे, यहां उन्होंने अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें