फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान पर भारी पड़ी ग्रामीणों की नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विधानसभा क्षेत्र किशनी के गांव इलाहबांस में मुख्य सड़क न बनने को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी का वोटिंग प्रतिशत पर असर देखा गया। मतदान बहिष्कार का एलान करने वाले ग्रामीणों ने अधिकारियों के समझाने पर मतदान तो किया, लेकिन उत्साह नहीं दिखाया। यहां 3131 में से 1821 लोगों ने ही मतदान में भाग लिया।
विज्ञापन

विधानसभा किशनी के गांव इलाहबांस की आबादी लगभग साढ़े पांच हजार है। मैनपुरी-कुसमरा मार्ग से इलाहबांस को जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। मुख्य बाजार की मुख्य सड़क कच्ची होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में इस मार्ग की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। मुख्य मार्ग पर बारिश के मौसम में दलदल हो जाता है। जबकि गर्मी के मौसम में पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। विधानसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर मतदान बहिष्कार का एलान किया तो अधिकारी ग्रामीणों को समझाने पहुंचे। समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों ने मतदान करने का आश्वासन दिया। मतदान तो किया लेकिन ग्रामीणों ने मतदान करने में उत्साह नहीं दिखाया।
-----
चुनाव के समय सभी लोग आश्वासन देते हैं। ग्रामीणों को आश्वासन नहीं समाधान की जरूरत है। मुख्य मार्ग की सड़क बनवाई जानी चाहिए।
विकास मिश्रा, इलाहबांस
-----
मुख्य बाजार की सड़क कच्ची होने से ग्रामीणों को परेशानी होती है। शिकायतों पर अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। समाधान होना चाहिए।
अमित राठौर, इलाहबांस
-----
मतदान बहिष्कार की बात सुनकर गांव आए अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन समाधान नहीं किया गया है।
राहुल कुमार, इलाहबांस
-----
गांव का मुख्य मार्ग लंबे समय से कच्चा है। ग्रामीणों की मांग पर भी पक्का नहीं कराया गया है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है।
गिरीश मिश्रा, इलाहबांस
----
गांव की मुख्य सड़क लोक निर्माण विभाग के दायरे में आती है। सड़क पक्की कराने के लिए टेंडर भी हो चुका है। आचार संहिता समाप्त होते ही ठेकेदार काम शुरू करने की बात कह चुका है।
विज्ञापन

कांति देवी, प्रधान
----
इलाहबांस में मुख्य मार्ग की समस्या की जानकारी नहीं है। समस्या की जानकारी कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों से पत्राचार करके समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह यादव, बीडीओ जागीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें