आगरा में पति और बेटे ने 55 साल की महिला को ऐसी यातनाएं दीं, जिसे जानकर लोग सन्न रह गए। बहू के घर छोड़कर चले जाने पर पति और बेटे महिला की बेरहमी से पिटाई की। इतना ही कमरे में मिर्ची के धुएं में रखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को मुक्त कराया। उसकी हालत गंभीर थी। उसे सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लेडी लॉयल आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति और पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
बाह तहसील के गांव कौंध निवाली छोटी देवी पत्नी आशाराम (55) के बेटे पप्पू की पत्नी रवीता आए दिन के झगड़े से तंग आकर पांच माह पहले घर छोड़कर चली गई है। आशाराम और पप्पू को शक है कि छोटी देवी ने इसमें रवीता की मदद की है।