फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुजुर्ग मां की संपत्ति हड़पी, सोने के आभूषण भी कर लिए चोरी...बेटे और बहू की हरकत सुन खौल उठेगा खून

Sat, 15 Nov 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कलियुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बुजुर्ग मां की संपत्ति हड़प ली। इसके बाद उसके सोने के आभूषण भी चोरी कर लिए। वृद्धा की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वृद्धा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : i STOCK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बुजुर्ग महिला ने बेटे-बहू सहित चार लोगों पर धोखे से उनकी संपत्ति नाम करने और 20 लाख रुपये के गहने चाेरी करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। थाना हरीपर्वत पुलिस कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत क्षेत्र के आजाद नगर निवासी प्रभा तोमर ने अदालत में बेटे संजय तोमर और बहू मोनिका, दिल्ली निवासी अनन्या और धर्मवीर के खिलाफ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि उनके बेटे ने समाचार पत्र में माफी प्रकाशित कराने की बोलकर रजिस्ट्रार कार्यालय में उनकी संपत्ति का एक दान विलेख पत्र बनवा लिया।

अब वह उसे बेचना चाहता है जबकि उनकी संपत्ति दान विलेख पत्र में बनने से पहले ही एचडीएफसी बैंक शाखा ताज रोड सदर में बंधक है। बहू बेटे ने 20 लाख रुपये के गहने भी चुरा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें