फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक कैमरे: रफ्तार से निकल रही गाड़ियां भी हो रहीं कैद, एक दिन में 4,945 कटे चालान; बरतें ये सावधानी

Sat, 15 Nov 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

स्मार्ट सिटी आगरा के हाईटेक कैमरों से बचना आसान नहीं है। वाहन चलाते समय ट्रैफिर रूल तोड़ने वालों को  ये कैमरे आसानी से पकड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
स्मार्ट कैमरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात माह में शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के कैमरों से पुलिस ने 4945 वाहनों के चालान किए। इनमें बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाने वालों की संख्या अधिक रही। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि 3 नवंबर से शुरू यातायात माह में जागरुकता के साथ प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को हेलमेट न पहनने पर 3470 दो पहिया वाहनों के चालान किए गए। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 150 कार चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन

यह हैं आंकड़ा

उल्लंघन, चालान की संख्या
- वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग : 70

- रांग साइड वाहन : 130
- ओवर स्पीडिंग : 11

- बिना लाइसेंस : 320
- काली फिल्म का प्रयोग : 3

- वाहनों पर जातिसूचक शब्दों को लिखना : 6
- बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र :355

- शराब का सेवन कर वाहन चलाना : 13
- दो पहिया पर तीन सवारी : 285

- नो पार्किंग में वाहन : 130
- हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग : 2
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें