वृद्ध मपर्यटक की हालत दरगाह परिसर में लगभग 1:00 बजे के करीब यकायक बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया।
सीकरी स्मारकों का अवलोकन करने आए यूके की वृद्ध पर्यटक की हालत दरगाह परिसर में लगभग 1:00 बजे के करीब यकायक बिगड़ गई और आनन फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार लगभग 1:00 बजे 78 वर्षीय पर्यटक मार्टिन निवासी यूनाइटेड किंगडम अपने साथियों के साथ स्मारकों का अवलोकन करने के पश्चात दरगाह परिसर में पहुंचे थे कि उन्हें यकायक उल्टी और घबराहट की शिकायत हुई,जिस पर दरगाह में मौजूद स्वास्थ्य टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।