फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज के रॉयल गेट पर गिरे बुजुर्ग पर्यटक, अस्पताल में भर्ती

Mon, 30 Mar 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल का दीदार करने आए एक बुजुर्ग पर्यटक की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली के साकेत निवासी 89 वर्षीय एएम सेन शर्मा अपनी बेटी के साथ ताज भ्रमण पर आए थे। दोपहर के समय जब वे स्मारक के रॉयल गेट पर पहुंचे, तभी गर्मी के चलते उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन

बुजुर्ग को गिरता देख वहां मौजूद पर्यटक और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल स्थिति को संभाला। बुजुर्ग की हालत को देखते हुए तुरंत एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों का कहना है कि अत्यधिक उम्र और गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन की वजह से उन्हें चक्कर आया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उनकी बेटी अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें