आगरा के थाना सिकंदरा के निखिल पैराडाइज स्थित ओम नशा मुक्ति केंद्र में शनिवार शाम को 72 वर्षीय गांव चौकड़ा, बरहन निवासी धर्मेंद्र सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें पांच महीने पहले भर्ती कराया था। उनका शव बाथरूम की खिड़की से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने मृत्यु पर केंद्र की सुरक्षा पर सवाल उठाए। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि परिजन ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है। घटना की जानकारी पर मृतक के पौत्र सुमित पहुंचे थे। उन्होंने पंचनामा भरने की कार्रवाई की। उधर, गांव गांव चाैकड़ा निवासी मृतक के भतीजे गजेंद्र सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।