फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर सीडीओ ने नौ सचिवों को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लगभग एक साल का समय बीतने के बाद भी 12 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधूरा है। इसी लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने बरनाहल ब्लॉक के नौ पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही वेतन आहरण पर रोक लगाने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर बीते वर्ष जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन निर्माण के आदेश दिए गए थे। लंबा समय बीतने के बाद भी अब तक कई ग्राम पंचायतों में कार्य पूरा नहीं हो सका है। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने ब्लॉकों में तैनात प्रशासकों से इसकी रिपोर्ट मांगी थी। बरनाहल के प्रशासक एडीपीआरओ रोहित कुमार द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के अनुसार नौ पंचायत सचिवों ने अब तक 12 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं कराया है। पूर्व में भी सचिवों को इसके लिए निर्देशित किया जाता रहा है। इसे घोर लापरवाही मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने सभी नौ पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं मई में कार्य पूर्ण न होने पर वेतन आहरित न किए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें