फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध वाहन से दबकर वृद्ध की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव खड़िया नमैनी में बृहस्पतिवार सुबह दुग्ध वाहन के नीचे दबकर वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। खड़िया नमैनी में दुग्ध संग्रह के लिए वाहन बृहस्पतिवार सुबह आया था। जब वाहन चालक वाहन को मोड़ रहा था। इसी बीच गांव खड़िया नमैनी के ही नाथूराम(80) पुत्र खमानी सिंह वहां से गुजर रहे थे और पिछले पहिये के नीचे दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नाथूराम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कासगंज कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक तोमर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें