अछनेरा। कस्बे के अभुआपुरा स्थित आंबेडकर कॉलोनी में मकान के बाहर सीढ़ी हटाने के विवाद में बुजुर्ग दंपती को पीटने और बदसलूकी का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अभुआपुरा निवासी पीड़ित दिलीप कुमार(72) ने तहरीर में बताया कि 29 जून को सफाई कर्मचारी घर आया। कर्मचारी ने बताया कि पड़ोसी धारा सिंह ने उनके मकान के बाहर चढ़ने-उतरने के लिए बनी सीढ़ी की शिकायत कार्यालय में की है। दिलीप का आरोप है कि इसी बात पर पड़ोसी धारा सिंह, पत्नी उर्मिला, बेटी मिथलेश, बेटे कृष्ण कुमार और नेहना ने उन्हें और पत्नी सुनहरी देवी(70) सड़क पर लात-घूसों से पीटा। ईंट-पत्थरों से भी हमला किया।