फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: संपत्ति विवाद में बड़े भाइयों ने छोटे को पीटकर किया घायल, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Sat, 07 May 2022 03:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कोसीकलां क्षेत्र के गांव शेरनगर-खैरार निवासी तीनों भाइयों के बीच संपत्ति बंटेवार को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम को बड़े भाइयों ने छोटे पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव शेरनगर-खैरार में दो बड़े भाइयों ने संपत्ति के विवाद में छोटे भाई को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों भाइयों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था। मृतक सेवानिवृत्त सैनिक था।

विज्ञापन


खैरार शेर नगर निवासी कल्याण, जहान सिंह और लेखराज तीनों सगे भाई हैं। तीनों के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बरसाना थाना क्षेत्र के गांव पिसावां निवासी लेखराज के साले विनोद ने बताया कि शुक्रवार देर रात कल्याण और जहान सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर लेखराज के ऊपर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। 

हमले में कल्याण के पुत्र संदीप व अमित और जहान सिंह के पुत्र अर्जुन और भीम भी शामिल थे। गंभीर रूप से घायल लेखराज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सुबह मौत हो गई। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थाना प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें