फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधीर कुमार चुने गए सोरों सहकारी बैंक के शाखा प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों। जिला सहकारी ग्राम विकास बैंक की सोरों शाखा के प्रतिनिधि का चुनाव मंगलवार को हुआ। सुधीर कुमार इस बैंक के शाखा प्रतिनिधि चुने गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मनोज को 961 वोट से हराया। तीसरे स्थान पर जयपाल रहे।
विज्ञापन

कासगंज जिले में सहकारी ग्राम विकास बैंक की पांच शाखाएं हैं। इनमें से चार शाखाओं अमंापुर, कासगंज, गंजडुंडवारा, पटियाली पर निर्विरोध चुनाव हो गया था। सोरों शाखा के प्रतिनिधि का चुनाव मंगलवार को तय था। तीन प्रत्याशी सुधीर कुमार, मनोज कुमार और जयपाल सिंह मैदान में थे। यहां 7552 वोटर हैं। इनमे से 2340 लोगों ने ही वोट डाला।
सुधीर कुमार को 1529, मनोज कुमार को 568 और जयपाल को महज 20 वोट ही मिले। 223 मत निरस्त हो गए। इस तरह सुधीर कुमार ने अपने मुख्य प्रतिद्वंदी मनोज कुमार 961 मत से शिकस्त देते हुए चुनाव जीत लिया। सोरों के खंड विकास अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया। प्रत्याशी की सफलता पर समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

एडीएम अजय श्रीवास्तव, एएसपी आदित्यवर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, राजवीर सिंह भल्ला ,डा. बीडी राना नवल कुलश्रेष्ठ, संजय दुबे, बृजेश उपाध्याय, रामगोविंद महेरे, संजय उपाध्याय, संपूर्णानंद भारद्वाज,आदित्य दुबे, मनोज भारद्वाज, रामेश्वर दयाल महेरे, योगेश चौधरी, रानू सक्सेना आदि मौजूद रहे। समर्थकों ने फूल मालाओं से सुधीर कुमार का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें