फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती: आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम खिलाड़ियों की नो एंट्री, सेना ने किया अधिग्रहण

Sun, 07 Jul 2024 11:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की नो एंट्री हो गई। इसका अग्निवीर भर्ती के लिए सेना ने  अधिग्रहण किया गया है। 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यास करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से खिलाड़ियों की नो एंट्री हो जाएगी। 8 जुलाई से 1 अगस्त तक किसी प्रकार की खेल गतिविधि नहीं होगी। 1 अगस्त तक स्टेडियम सेना के अधीन रहेगा। इसमें 14 जुलाई से अग्निवीर भर्ती रैली होगी। इसलिए खिलाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा सेना के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी ले चुके हैं।

विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई से एक अगस्त तक भर्ती होगी, लेकिन अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए सेना के अधिकारी सोमवार से ही स्टेडियम का अधिग्रहण कर लेंगे। गत दिवस सेना के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए हैं।

इसके अलावा अन्य सभी व्यवस्थाएं सेना के अधिकारी स्वयं करेंगे। सैन्य भर्ती में 12 जिलों के 14 हजार युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। भर्ती रैली 13 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। प्रत्येक दिन सुबह 4 से नौ बजे तक दौड़ होगी। इसके अलावा भर्ती के लिए आवश्यक अन्य गतिविधियां भी होगी। इस दौरान खिलाड़ियों को स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें