फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी ग्राम विकास बैंक- शाखा प्रतिनिधि के लिए सिर्फ एक ही शाखा पर होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में शाखा प्रतिनिधि के चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी हुई। इसमें 6 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब सिर्फ सोरों ब्लॉक में ही चुनाव होगा।
विज्ञापन

सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के चुनाव के लिए प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई। यहां कासगंज जिले की पांच शाखाओं में कुल 12 दावेदारों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए। इनमें गंजडुंडवारा से कुशलपाल सिंह उर्फ विकास एवं पटियाली से शीलेंद्र बहादुर सिंह ने एकल नामांकन किया। जबकि कासगंज में तीन, अमांपुर में तीन और सोरों में चार दावेदारों ने नामांकन प्रस्तुत किया।
शुक्रवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित रही। इसमें अमांपुर के दो, कासगंज के दो और सोरों के एक दावेदार ने अपना नाम वापस ले लिया। अब सिर्फ सोरों शाखा के लिए चुनाव होना है। सहकारी ग्राम विकास बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अब 1 सितंबर को सोरों शाखा के लिए चुनाव होना है। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें