फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में 80 हजार राशन कार्ड निरस्त

Fri, 29 Sep 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ration card - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश भर में 30 लाख फर्जी कार्ड निरस्त हुए हैं। आगरा की बात करें तो ये संख्या 80 हजार है। सबसे ज्यादा फर्जी कार्ड निरस्त के मामले में आगरा दूसरे स्थान पर है। निरस्त कार्डों की जगह पात्र परिवारों के कार्ड बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्डधारक मुखिया के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया था। इसमें परिवार की महिला के नाम कार्ड बनवाए गए। करीब सात लाख कार्ड बने। सर्वे के बाद अब 6.20 लाख कार्ड बचे हैं।

सर्वे में एक नाम से दो-दो कार्ड, घर में कार, सरकारी नौकरी समेत आर्थिक रूप से संपन्न लोगाें के कार्ड भी मिले। डीएसओ बीके शुक्ला ने बताया कि सर्वे अभियान में 80,000 कार्ड अपात्र पाए गए। इनके स्थान पर वंचित रहे परिवारों के राशन कार्ड बनवाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हर सदस्य का आधार कार्ड जरूरी

आधार कार्ड - फोटो : Getty Images
सरकार अब राशन कार्डधारकों को सब्सिडी देने जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत होने वाली है। कार्डधारक का आधार कार्ड, बैंक खाता और यूनिट (प्रत्येक सदस्य) के आधार कार्ड जुटाए जा रहे हैं। इनकी आनलाइन फीडिंग हो रही है। भविष्य में राशन पर सब्सिडी भी रसोई गैस पर सब्सिडी के समान बैंक खाते में पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें