कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने बालिका को लालच देकर अगवा किया। इसके बाद खेत में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बालिका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम आठ साल की मासूम बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी वहां आरोपी अंकित आया और उसे लालच देकर अगवा कर लिया। इसके बाद बालिका को आरोपी एक खेत में ले गया और वहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी घटना के बाद वहां से फरार हो गया। बालिका रोती-बिलखती हुई अपने घर पहुंची। परिवार के लोगों ने जब उसकी हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। बच्ची ने घरवालों को पूरी घटना के बारे में बताया।
लोगों के साथ घरवाले पहुंचे थाने
सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। घटना से आक्रोशित लोग थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पोस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। महिला पुलिस ने पीड़ित बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों में गुस्सा देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने भरगैन रोड से मुखबिर की सूचना पर अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें - Firozabad Road Accident: ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
आरोपी के खिलाफ किया जा रहे साक्ष्य संकलन
थाना प्रभारी अनिल कुमार दिवाकर ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। जल्द ही चार्टशीट दाखिल कर आरोपी को फास्टट्रैक कोर्ट से सजा दिलाई जाएगी।