फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 01 Sep 2020 10:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • बच्ची के परिजनों ने गांव के ही एक ट्रक चालक पर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने भी उसे दो बच्चियों को ले जाते हुए देखा था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के थाना जमुनापार क्षेत्र में सोमवार की रात बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। परिजनों ने रात को ही पुलिस को सूचना दे दी। सुबह होने पर बच्ची का शव नजदीक के गांव के ही खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही पर गुस्साए ग्रामीणों ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) को घेरकर उनकी गाड़ी की हवा निकाल दी। पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। इस मामले में गांव के आपराधिक प्रवृत्ति के ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ड्राइवर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 


जमुनापार के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बच्ची सोमवार शाम को दुकान पर गई थी। उसके साथ छह वर्षीय एक अन्य बच्ची भी थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन की। परिजनों को पता लगा कि गांव निवासी आपराधिक प्रवृत्ति का ट्रक चालक बनवारी पुत्र नक्कू दो बच्चियों को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया है। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया हंगामा

छोटी बच्ची बनवारी की भांजी है। इसकी जानकारी परिजनों ने थाना जमुनापार पुलिस को दी। सूचना के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब बनवारी की खोजबीन की तो पता लगा कि वह अपनी भांजी को रात में छाता के एक गांव में बहन के पास छोड़ आया है। 

रातभर परिजन अनहोनी की आशंका से पुलिस से अपनी बच्ची को खोजने की गुहार लगाते रहे। मंगलवार सुबह तकरीबन 7.30 बजे मावली गांव की किसान महिला ने खेत में बच्ची का शव पड़ा देखा। उसकी सूचना पर थाना जमुनापार पुलिस पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम को ले गई। उस समय तक परिजन भी मौके पर नहीं पहुंच सके थे। 

जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सीओ सदर रमेश तिवारी की गाड़ी की हवा निकाल दी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से तीखी नोकझोंक की। बाद में गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। सूचना पर अन्य पुलिस अधिकारियों के अलावा एसएसपी गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए।
 
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म भी किए जाने की आशंका है। रात को ही ट्रक चालक बनवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। उधर, बच्ची के पिता का आरोप है कि गांव के ही युवक बनवारी ने दुष्कर्म के बाद उसकी पुत्री की हत्या की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें