मैनपुरी। जिले में गर्मी के बीच डायरिया, पेटदर्द और बुखार के मरीजों की संख्या बढने लगी है। शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। चार अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 722 मरीज पहुंचे। यहां पहुंचे मरीजों में डायरिया, बुखार, पेटदर्द और सांस के मरीजों की संख्या अधिक थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्योंती तिराहा निवासी विक्रम सिंह के आठ साल के पुत्र कृष्णा को पिछले कुछ दिन से डायरिया की शिकायत थी। परिजन ने शुक्रवार की रात उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
एक बच्चे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस