फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत, बाजार बंद

Thu, 15 Apr 2021 12:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किया हंगामा, बाजार बंद
विज्ञापन
हादसे के बाद बाजार में एकत्रित भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जनपद के कस्बा जलेसर के बाजार मंडी जवाहरगंज में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इससे बाजार बंद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार ट्रैक्टर शंकरगढ़ की ओर से आ रहा था। मोहल्ला किला निवासी इकरार का पुत्र बिलाल (उम्र आठ साल) अपने दोस्त के साथ साइकिल से बाजार की ओर से जा रहा था। बाजार में भीड़भाड़ होने के चलते उसकी साइकिल डगमगा गई, जिससे बिलाल सड़क पर गिर पड़ा। 

इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया बच्चे के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी होते ही दुकानदारों ने ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर भगा ले जाने में सफल हो गया। ट्रैक्टर पास के मोहल्ला सराय का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने बाजार में हंगामा कर दिया। इससे पूरा बाजार बंद हो गया। कोतवाली प्रभारी के पी सिंह एवं एसडीएम एसपी वर्मा के आ जाने पर लोग शांत हुए। मृतक के पिता इकरार ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। इस पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस ट्रैक्टर चालक का पता लगा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें