फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आठ विद्यार्थियों के मॉडल मंडल के लिए चयनित

Sat, 01 Nov 2025 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो15कासगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी में विज्ञान मॉडल का अवलोकन करती - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कासगंज। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में आठ विद्यार्थियों के मॉडल मंडल स्तर के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में मानव भारद्वाज, मनोरंजन गणितीय मॉडलिंग में अभिषेक और उभरती हुई प्राैद्योगिकी में यशा प्रथम रहे। जूनियर वर्ग में हरित उर्जा में रिषभ, मनोरंजन गणितीय मॉडलिंग में निकुंज, उभरती हुई प्राैद्योगिकी में तुषार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में विनायक और जलसंरक्षण एवं प्रबंधन में शौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपदीय अनुवीक्षण समिति के सदस्य डॉ. पुनीत कुमार गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर श्रुति बघेल ने मूल्यांकन किया। महाविद्यालय प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता ने बताया कि विभिन्न विषय में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, अर्चना सक्सेना, सुनीता यादव, सरिता, शीला देवी, अनुषा सिन्हा, श्वेता सिंह, योगेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें