फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोदाम में निकला आठ फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।अजगर को हाथ में पकड़े वन कर्मी भूरी सिंह स्रोत वन विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पूठपुरा में बुधवार शाम घर के पीछे बने गोदाम में करीब आठ फीट लंबा अजगर निकलने से अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव पूठपुरा निवासी जयपाल सिंह के घर के पीछे बने गोदाम में बुधवार शाम अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। अजगर की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी भूरी सिंह ने काफी प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें