फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पानी से बाल्टी खाली...अनदेखी से ग्रामीणों में गुस्सा भरा

विज्ञापन
किरावली उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक के आश्वासन पर धरना समाप्त फोटो संवाद किरावलीकिरावली गा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
किरावली। रायभा गांव की नगला बघेल बस्ती पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने से बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। खाली बाल्टियां लेकर गांववाले किरावली तहसील मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों को एसडीएम ने आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनकी ग्रामसभा रायभा में टंकी बनी हुई है। इसके बाद भी उनकी बस्ती को तीन किलोमीटर दूर गोपऊ से पानी की आपूर्ति के लिए जोड़ दिया गया है। दूर होने के कारण गोपऊ की टंकी में प्रेशर कम रहता है। इसके कारण कभी-कभी ही पानी मिल पाता है। लोगों को घर से दूर लगे दूसरों के सबमर्सिबल पंप से पानी भरकर लाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के धरने पर एसडीएम किरावली अभिनव पाठक और तहसीलदार दीपांकर पहुंचे। एसडीएम ने जल्द पानी की समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग मानें। धरना समाप्त करने से पहले ग्रामीणों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें पानी की समस्या दूर किए जाने के अलावा सिंगारपुर-जाजऊ मोड़ स्थित गूंगाशाह वाले बाबा की मजार के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को शिफ्ट करने और किरावली-अछनेरा मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान बागकलां की पुलिया को भी चौड़ा किए जाने की मांग रखी। इस मौके पर सभासद गुलाब देवी, सत्यवीर सिंह चाहर, मुकेश सविता, गंगाराम माहौर, नेत्रपाल बघेल, केशव बघेल, अतर सिंह, कलावती, माया देवी, सुमन सिकरवार, भूदेवी और सूपो देवी आदि मौजूद रहीं।

बृहस्पतिवार को तहसील में जल निगम और नमामि गंगे के अभियंताओं को बुलाया गया है। उनके साथ ग्रामीणों की बैठक कराई जाएगी, जिससे रायभा के नगला बघेल बस्ती की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। - अभिनव पाठक, एसडीएम किरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें