फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद होने से ईद रहेगी फीकी

विज्ञापन
23एमएनपी-16-कपड़े की दुकान को बंद कराती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। ईद उल फितर के त्योहार पर इस बार मुस्लिम समाज में उत्साह नजर नहीं आ रहा है। शहर में लगातार बाजार बंद होने से लोगों को ईद पर जरूरत का सामान भी नहीं मिल पा रहा है। ईद के त्योहार पर लोग इस बार रस्म अदायगी ही करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। रमजान माह के बाद मुस्लिम समाज के
लोगों को ईद का इंतजार रहता है।
इस बार लॉकडाउन के चलते रमजान माह में घरों में ही नमाज पढ़ी गई है।
अधिकांश बाजार भी नहीं खुल रहे हैं। रोजेदारों को भी रोजा खोलने के लिए समय से जरूरी सामान नहीं मिला है। ईद पर खरीदारी भी लोग नहीं कर पा रहे हैं। शहर का कपड़ा बाजार तीन दिन से बंद है।
टेलर भी दुकानें बंद किए हुए हैं। जनरल स्टोर, कॉस्मेटिक, मिठाई की दुकानें भी बंद चल रही हैं।
ऐसे में लोग बाजार से खरीदारी नही कर पा रहे हैं। लोगों के बीच ईद के त्योहार को लेकर
पहले जैसा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। मुस्लिम समाज के लोग इस बार त्योहार पर रस्म अदायगी ही करने की बात कह रहे हैं।
दो महीने से बाजार बंद है, ईद पर बाजार से खरीदारी करना संभव ही नहीं है।
ऐसे में इस बार घरों में रहकर ही जो मौजूद है उसी हिसाब से ईद का त्योहार मनाना मजबूरी है।
रुकसार राइन
ईद पर बाजार से तो कुछ भी आ नहीं सकेगा। घरों में ही तैयारी की गई है। इस बार अधिकांश घरों में ही सिवइयां बनाई गई है। बाजार में तो दुकानें ही नहीं खुल पा रही है।
विज्ञापन

परवीन
ईद तो खुशियों का त्योहार है। इस बार कहीं भी खुशी नहीं दिख रही है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इसके बाद भी रोजे रखने और नमाज पढ़ने में लोगों में उत्साह रहा है।
तनवीरुन निशां
लॉकडाउन के चलते ईद पर खरीदारी नहीं हुई है। खरीदारी करने वाले रुपयों से ही ईद पर जरूरतमंदों की मदद करके उनके घरों में भी खुशियां लाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

अब्दुल जलील खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें