फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरब में हुई ईद, अब अपने यहां की बारी

विज्ञापन
वृंदावन ईद का त्यौहार मनाने के लिए कपड़े खरीदते लोग - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। चांद और ईद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि चांद दिखाई देने पर ईद का दिन तय होगा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन चल रहा है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अबकी बार ईद मनाई जाएगी। ईद की विशेष नमाज भी घरों पर ही अदा करनी होगी। मुस्लिम धर्म गुरुओं के मुताबिक अरब में शनिवार को ईद मनाई गई है। अरब के दूसरे दिन देश में ईद मनाई जाती है।
विज्ञापन

मुस्लिम धर्म गुरुओं का कहना है कि शनिवार देरशाम चांद दिखाई दे गया तो रविवार को ईद मनाई जाएगी। ऐसा नहीं होता है तो इसके अगले दिन ईद होगी। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के चौकस इंतजाम कर लिए हैं। नगर की मस्जिदों के अलावा प्रमुख स्थलों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई है।
जामा मस्जिद के अध्यक्ष आजाद कुरैशी का कहना है कि अरब में शनिवार को ईद मना ली गई है। दूसरे दिन देश में ईद मनाई जाती है। शनिवार को चांद दिख गया तो रविवार को ईद मनाई जाएगी। अगर नहीं दिखा तो सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि ईद को लेकर सुरक्षा के चौकस इंतजाम कर लिए गए हैं। सभी से घरों में ईद की विशेष नमाज अदा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

मुस्लिम समाज ने बाजार में की खरीदारी
ईद को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के चलते शनिवार को मुस्लिम समाज की भीड़ बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी। हालांकि शनिवार को वृंदावन का बाजार खुला था। कोई कपड़े खरीदने में मशगूल दिखा तो कोई खाने-पीने का सामान खरीद रहा था। मुस्लिम समाज के चेहरे पर ईद की खुशी साफ झलक रही थी, पर अबकी बार ईद लॉकडाउन में मनानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें