फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठंड से बचाव का जतन पड़ा भारी, अलाव से बालक झुलसा

Fri, 19 Jan 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कड़ाके की ठंड के बीच लोग तरह-तरह से ठंड से बचाव के लिए जतन कर रहे हैं, लेकिन यह जतन जिले में लोगों पर भारी पड़ रहे हैं। बुधवार को एक बालक अलाव में गिरकर झुलस गया। वहीं एक महिला हीटर से रजाई में लगी आग की चपेट में आकर झुलस गई। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व अलाव से झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में वृद्धा की जलने से मौत हो गई थी। इससे पहले भी अशोकनगर में एक महिला की साड़ी में अलाव से आग लग गई थी।
बृहस्पतिवार को गोरहा क्षेत्र में एक वर्षीय बालक लव पुत्र हाकिम अलाव के पास लेटा था। तभी अचानक वह अलाव के नजदीक आकर गिर गया, इस घटना में नवजात बुरी तरह से झुलस गया। परिवार व गांव के लोग बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। वहीं शहर के मोहन मोहल्ले में एक महिला की रजाई में हीटर से आग लग गई। इस घटना में महिला झुलस गई। बताया जाता है हादसे के समय महिला सो रही थी। पास में ही रखे हीटर से रजाई ने आग पकड़ ली। महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें