कासगंज। नगर में युवती को मंगलवार दोपहर 12 बजे आरोपी अगवा कर लिया। आरोपी युवक के परिजन से शिकायत करने पर उसके परिजन झगडे़ पर अमादा हो गए। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती पटियाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। मां के देहांत के बाद वह चाचा के यहां रहने लगी। मंगलवार को दोपहर 12 बजे पटियाली के नगला देवी निवासी विकास उसके पास पहुंचा और युवती को अगवा कर अपने साथ ले गया। जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश शुरू किए। इस दौरान पता चला कि उसे विकास अगवा कर अपने साथ ले गया है। युवती के परिजन जब आरोपी युवक के परिजन से शिकायत करने पहुंचे तो वे गाली गलौज कर झगड़े पर आमादा हो गए। युवती के चाचा ने मामले में विकास, सियाराम, भूरा, देवसिंह, ऋषिपाल और पुन्नी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की शिकायत पर मामले आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही युवती की बरामदगी की जाएगी।