फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पर्यावरण संतुलन के लिए सुप्रीम कोर्ट में होगी प्रभावी पैरवी, टीटीजेड के सदस्यों ने औद्योगिक विकास के संबंध में की चेयरमैन से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) के नवनियुक्त सदस्य विजय गुप्ता और इंजीनियर उमेश शर्मा ने सोमवार को लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग के नेतृत्व में मंडलायुक्त व टीटीजेड अध्यक्ष नगेंद्र प्रताप से मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि सुप्रीम कोर्ट में आगरा के सतत विकास का पक्ष मजबूती से रखा जाएगा ताकि उद्योगों की राह में आने वाली बाधाएं दूर हों। पर्यावरण संतुलन और विकास के लिए प्रभावी पैरवी होगी। राकेश गर्ग ने औद्योगिक विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रचनात्मक सुझाव दिए। सदस्य जल्द ही क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे, जो भविष्य की कार्ययोजना के आधार बनेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें