आगरा समेत मंडल के सभी स्कूल से आज गुलजार हो गए। एक माह 10 दिन के अवकाश के बाद खुल रहे स्कूलों के लिए इस बार शासन से कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। पहले दिन से ही प्रार्थना के दौरान बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया।
जिलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रविवार को गोष्ठियों का आयोजन कर सभी खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को बेहतर शिक्षा के निर्देश दिए थे। स्कूलों की साफ-सफाई का कार्य पहले ही करा लिया गया था। पहले दिन से ही प्रार्थना के दौरान बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया।
शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया था। प्रतिदिन की छात्र उपस्थिति समय से उपलब्ध कराने, छात्र-छात्राओं को समय से पाठ्यक्रम कराने, होमवर्क की जांच करने और डायरी तैयार कर शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।