फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार छात्र-छात्राएं प्री-प्राइमरी कक्षाओं में पाएंगे अध्ययन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीन शिक्षा सत्र में परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था बदली-बदली नजर आएगी। परिषदीय स्कूलों में भी कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर नर्सरी और केजी की शिक्षा प्री-प्राइमरी कक्षाओं के माध्यम से संचालित की जाएंगी। जिले में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बीएसए ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सूची मांगी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी स्कूलों की तर्ज पर प्राथमिक विद्यालयों में भी नर्सरी और केजी की कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। शिक्षा सत्र 2020-21 में नई प्रणाली शुरू होने जा रही है।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में बीएसए को पत्र भेजा है। बीएसए ने जिले के 1500 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं संचालित करने के लिए सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। एक अप्रैल से पहले सारी तैयारियां और इसमें पढ़ाने वाले लोगों को प्रशिक्षण देने का कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

------
1770 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी चमकेगी किस्मत
प्री-प्राइमरी स्कूलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिक्षक के रूप में कार्य करेंगे। माना जा रहा है कि विभाग इन्हें स्थायी करते हुए प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए समायोजित करेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। जनवरी के अंत तक प्रशिक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
----
खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जनपद के सभी 1500 प्राथमिक स्कूलों में कक्ष संख्या की जानकारी खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी है। स्कूलों में कितने कमरे हैं? सात दिन के अदंर खंड शिक्षाधिकारियों को यह रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को देनी होगी।
विज्ञापन

-----
प्री-प्राइमरी कक्षाएं नवीन सत्र से संचालित होंगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शीघ्र ही प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें