मैनपुरी। कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षार्थियों को अब प्रयोगात्मक परीक्षा देनी होगी। उनका आंतरिक मूल्यांकन भी होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन 29 और 30 सितंबर को होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा के कार्यालय से इस संबंध में प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल के कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को करानी होगी। जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा माध्यमिक शिक्षा परिषद से नियुक्ति किए गए परीक्षकों की देखरेख में होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों की सूची पांच अक्तूबर तक बोर्ड को भेजनी होगी।