फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय संचालक स्थिगित करें एक माह की फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस के चलते 21 दिन के लॉकडाउन के बीच मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने सभी बोर्ड के विद्यालय संचालकों को एक महीने की फीस बिना किसी लेट फीस के स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव के निर्देशों के पालन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालय संचालकों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नवीन शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण विद्यालय बंद हैं। विभिन्न बोर्ड से संचालित स्कूल संचालकों ने पूर्व में ही फीस जमा करने के लिए तिथियां निर्धारित कर रखी थीं। लॉकडाउन के कारण मुख्य सचिव ने सभी बोर्ड के विद्यालय संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे एक माह की फीस बिना किसी लेट पेमेंट के स्थगित कर दें।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जनपद के सभी बोर्ड से संचालित स्कूल संचालकों को निर्देशों के पालन के लिए कहा है। चेतावनी दी है कि यदि किसी ने लेट पेमेंट या लॉकडाउन के बीच फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन वसूलने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें