फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज नए कानून लाकर सरकार कर रही शिक्षकों का शोषण

विज्ञापन
घिरोर में प्रेरणा एप के विरोध में एबीआरसी को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी-घिरोर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार बीआरसी घिरोर पर आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों के लिए रोज नए कानून बनाए जाने की निंदा की गई। प्रेरणा एप को लेकर विरोध जताया गया। ब्लॉक अध्यक्ष महेश चंद आर्य ने कहा कि सरकार शिक्षकों पर नित नए कानून लाकर उनके अधिकारों का हनन कर रही है। अध्यापकों को पढ़ाने के स्थान पर तमाम गैर शैक्षणिक कार्य कर नवीनी पीढ़ी को मूक बधिर बनाना चाह रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक मंत्री मेघ सिंह शाक्य ने कहा की प्रेरणा एप शिक्षकों एवं छात्रों के हितों में नहीं है इसमें अधिकारी मनमानी कर शिक्षा की रीढ़ तोडने का कार्य करेंगे। उन्होंने चार सितंबर को प्रेरणा अवरोध के लिए जनपद मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव ने कहा ये प्रेरणा नहीं बल्कि फरमान है और शिक्षकों की स्वायत्तता पर प्रश्नचिह्न है। बैठक में देवेंद्र सिंह, दीनदयाल, अनिल यादव, मनोज शाक्य, दिनेश कुमार, सुधीर सिंह, रेखा रानी, मनोज शाक्य, दिनेश कुमार, सर्वेंद्र कुमार, विजय कुमार, महेश बाबू, हेमलता, देवेश कुमार, दिलीप कुमार, विजय कुमार, बेदराम, कप्तान सिंह, प्रभाकर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें