फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ फर्जी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगरा विश्वविद्यालय से वर्ष 2004 की बीएड की फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले बर्खास्त किए गए आठ शिक्षकों के खिलाफ सहावर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज हो जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सहावर के खंड शिक्षा अधिकारी थान सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बोडा नगरिया केेे शिक्षक सुरेश चंद्र, भनुनुुर के शिक्षक पुष्पेंद्र, नगला बंजारन केेे शिक्षक अतुल सिंह भदौरिया, कनोई की शिक्षिका शकुंतला, अमिरसा के प्रधान अध्यापक राम सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रश्मि, नगला ननू के शिक्षक विजेंद्र कुमार, ताजपुर के शिक्षक भानु प्रताप सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जिला में फर्जी डिग्री से नौकरी करने वाले 65 शिक्षकों की सेवाएं पूर्व में समाप्त की गई थीं। इन शिक्षकों के खिलाफ तैनाती विद्यालय से संबंधित थानों में लगातार प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनके विकास क्षेत्र के आठ शिक्षक फर्जी डिग्री से नौकरी करते पाए गए थे। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें