फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य तेल गोदाम पर मारा छापा, तीन नमूने भरे

विज्ञापन
बेवर में एक गोदाम पर तेल के नमूने लेते खाद्य सुरक्षाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बेवर में संचालित खाद्य तेल के गोदाम पर चेकिंग की। यहां बड़ी मात्रा में खाद्य तेल मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तेलों के तीन नमूने लेने के बाद तीन हजार लीटर से अधिक खाद्य तेल सीज कर दिए। वहीं बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बेवर में अरुण कुमार गुप्ता निवासी पूर्वी बेवर के यहां खाद्य तेल गोदाम पर चेकिंग की। यहां टीम में सोया रिफाइंड, पामोलिन और सरसों का तेल मिला। बड़ी मात्रा में उपलब्ध इस तेल का विक्रय बिना विभागीय लाइसेंस के ही किया जा रहा था।
वहीं खाद्य तेलों में मिलावट का संदेह होने पर तीनों का एक-एक नमूना भी भरा गया। नमूना लेने के बाद टीम ने 2400 लीटर सोया रिफाइंड और 780 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया। कुल तीन लाख 61 हजार कीमत का 3180 लीटर खाद्य तेल सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर नोटिस भी जारी किया गया है। विक्रेता के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा भी पंजीकृत किया जाएगा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, डॉ. राजीव कुमार शामिल रहे।
शासन द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में मोबाइल लैब भेजी गई थी। सोमवार और मंगलवार को जिले के करहल, दिहुली, बरनाहल, बेवर, भोगांव, छाछा और मैनपुरी में लैब ने खाद्य पदार्थों की निशुल्क जांच की। दो दिनों में लैब ने कुल 73 नमूनों की जांच की। इसमें 20 नमूने जांच में फेल पाए गए।
फेल पाए गए नमूनों में की गई मिलावट के बारे में विक्रेताओं को बताते हुए सुधार करने के लिए कहा गया है। जागरूकता के उद्देश्य से ये जांच कराई जा रही है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने बताया कि सर्वाधिक मिलावट सरसों के तेल में और लाल मिर्च पाउडर में रंग की सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें