फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा करेगी कूड़ा निस्तारण में हुई अनियमितता की जांच

विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण प्लांट के बाहर लगे कूड़े के ढेर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी ती ओर से जिले में की गई अनियमितताओं की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा मेरठ करेगी। इसके लिए जांच एजेंसी की ओर से नगर पालिका को पत्र भेजकर अनुबंध की शर्तें और की गई अनियमितता की जानकारी मांगी है। जल्द ये पूरी जानकारी जांच एजेंसी को उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

शहर के किनारे बैजनाथपुर में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगा है। शासन से ही इसके संचालन की जिम्मेदारी एक निजी संस्था एकॉर्ड हाइड्रो एयर प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी। बीते माह एक शिकायत पर एसडीएम सदर ऋषिराज ने यहां जांच की। इसमें कई अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा था। अनियमितता में वित्तीय गड़बड़ी शामिल होने के चलते मामले की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा मेरठ को सौंपी गई है।
इसी के चलते आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा मेरठ ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने कूड़ा निस्तारण प्लांट के संचालन से संबंधित पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने ये भी पूछा है कि अनुबंध पत्र में क्या कार्य दर्ज थे और संस्था ने क्या कार्य किए। जांच शुरू होने से एक बार फिर कूड़ा निस्तारण प्लांट मामले में कार्रवाई होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

ये की थीं अनियमितताएं
एसडीएम सदर ऋषिराज की जांच में सामने आया था कि कंपनी ने कूड़ा निस्तारण सही ढंग से नहीं करने के साथ ही फर्जीवाड़ा भी किया है। संबंधित संस्था द्वारा मैनपुरी नगर पालिका को न तो कोई बैंक गारंटी दी, न ही अनुबंध के कोई अभिलेख। इतना नहीं कन्नौज में भी इसी संस्था ने फर्जी बैंक गारंटी देने की बात सामने आई। जांच में ये भी पता चला कि संस्था ने अन्य नियमों का भी उल्लंघन किया, जिसमें उर्वरक निर्माण और बिजली उत्पादन न किया जाना भी शामिल है। इसी रिपोर्ट पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा था।
वर्जन
कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन करने वाली एकॉर्ड हाइड्रो एयर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा मेरठ ने जांच शुरू कर दी है। पत्र भेजकर जांच एजेंसी ने जानकारी मांगी है। नगर पालिका को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऋषिराज, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें