ईको फ्रेंडली जूता-चप्पल भी बनाए जा रहे हैं। इनके लिए पेड़-पौधों की छाल का उपयोग किया जा रहा है। ये हर मौसम में आरामदायक होने के साथ ही पैरों में दर्द समेत अन्य परेशानियों से भी बचाता है। यह उत्पाद कई उद्यमियों को पसंद आया।
विज्ञापन
उद्यमी सुनील गुप्ता ने बताया कि इनको हेम फेब्रिक से बनाया जाता है। इसको पेड़ पौधों की छाल से तैयार किया जाता है। मजबूती देने के लिए कपड़े का उपयोग करते हैं। इसका सोल कॉर्क का बनाया जाता है। ये भी पेड़ से बनाया जाता है। इस तरह से ईको फ्रेंडली जूता-चप्पल पैरों को सुरक्षित रखने के साथ आकर्षक डिजाइन के भी होते हैं। इन प्रोडक्ट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते उद्यमियों ने बुकिंग के लिए रुचि दिखाई है।