फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एंबुलेंस देरी मामले की लखनऊ तक पहुंची गूंज

Fri, 03 Nov 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव निवासी मरीज की जिला अस्पताल में समय से एंबुलेंस न पहुंचने के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। सेवा प्रदाता कंपनी के स्टेट मैनेजर ने जिला मैनेजर से पूरे मामले की जानकारी मांगी है। तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। कस्बा भोगांव के मुहल्ला भीमनगर निवासी 49 वर्षीय मुकेश सिंह बुखार से पीड़ित थे। 31 अक्तूबर की शाम हालत बिगड़ने पर परिजन ने 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया था। म़ृतक के भाई ने आरोप लगाया था कि एंबुलेंस चालक की लापरवाही से उसके भाई की मौत हुई है। भाई मुनेश का कहना था कि 31अक्तूबर की शाम छह बजे एंबुलेंस बीमार मुकेश को लेकर मैनपुरी के लिए चली थी। एंबुलेंस चालक ने 14 किमी की दूरी तय करने में 38 मिनट लगा दिए। रास्ते में एंबुलेंस को चालक ने अपने साथियों को उतारने और बैठाने के नाम पर तीन जगह एंबुलेंस को रोका था जबकि उसके भाई की हालत बिगड़ रही थी। मुनेश ने चालक और ईएमटी पर अपने साथ अभद्रता का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। अब मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। कार्यदायी संस्था के स्टेट मैनेजर ने जिला मैनेजर से पूरे मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जनपदीय अधिकारी कर रहे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास
पूरे मामले में कार्यदायी संस्था के जनपदीय पदाधिकारी मामले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। जीपीएस की जांच किए बिना ही कहा जा रहा है कि पीड़ित के घर पर ही 16 मिनट तक एंबुलेंस रोकी गई। जबकि पीड़ित के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी एंबुलेंस के आते जाते की रिकॉर्डिंग हैं जहां मात्र पांच मिनट में ही मरीज को लेकर एंबुलेंस जाती हुई दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनी के मैनेजर को तीन दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट और जीपीएस रिकार्ड देने के निर्देश दिए गए हैं। दोषी मिलने पर चालक और ईएमटी पर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ.आरसी गुप्ता सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें