फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 10 हजार रुपए लगाकर कमाएं घर बैठे पैसा, करना होगा ये काम

Wed, 09 May 2018 04:10 PM IST
post office launches franchisee scheme for common man
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अभी तक डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही लोगों के संदेश व सामान एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाने और पैसे के लेन-देन का काम करते हैं, लेकिन अब आम आदमी भी यह काम घर बैठे कर सकेंगे। 
विज्ञापन


विभाग ने फ्रेंचाइजी योजना की शुरुआत की है। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति फ्रेंचाइजी लेकर अपने घर या दुकान में डाकघर खोल सकता है। आगरा जिले के लिए मई में फ्रेंचाइजी टारगेट मिलने की संभावना है।

इस योजना के तहत फ्रेंचाइजी लेने वाला व्यक्ति ग्राहकों को मनीआर्डर, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट व टिकट बेचने के साथ पेमेंट बैंकिंग की सुविधा भी दे सकेगा। इसके एवज में उसे कमीशन के तौर पर रकम मिलेगी। 
विज्ञापन

ऐसे ले सकते हैं डाकघर की फ्रेंचाइजी

demo pic
अगर आप डाकघर की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको 10 हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी। डाकघर फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। 

डाकघर की फ्रेंचाइजी को शहर या गांव में कहीं भी खोला जा सकता है। खास बात यह भी है कि फ्रेंचाइजी लेकर डाकघर चलाने वाला व्यक्ति उसके साथ दूसरा व्यापार भी कर सकता है। 

हालांकि इसमें डाक विभाग की शर्त यह भी है कि जहां के लिए फ्रेंचाईजी ली जा रही है, उसके तीन किलोमीटर दायरे में कोई भी डाकघर नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो आपको फ्रेंचाइजी का लाभ नहीं मिल सकेगा। 

भरना होगा एक फॉर्म

demo pic
डाकघर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आगरा के प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर में से फॉर्म लेना होगा। इसके बाद फॉर्म भरकर देने पर डाकघर द्वारा एक नंबर दिया जाएगा।

फ्रेंचाइजी लेने वाला व्यक्ति ग्राहकों को मनी आर्डर, रजिस्ट्री के अलावा डाक विभाग की रिटेल सर्विस जैसे बिल, टैक्स, फाइल कलेक्शन, पेमेंट सुविधा भी उपलब्ध करा सकता है। 
विज्ञापन

इस तरह मिलेगा कमीशन

फाइल फोटो
इन सब के लिए डाक विभाग की ओर से कमीशन भी निर्धारित किया गया है। जो अलग अलग स्लैब में होगा। 
- 5 रुपये स्पीड पोस्ट पर।
- 3 रुपये प्रति रजिस्टर्ड आर्टिकल पर।
- 3.5 रुपये 100 से 200 के मनीऑर्डर पर।
- 5 रुपये 200 से अधिक के मनीआर्डर पर।
- 20 प्रतिशत-1000 आर्टिकल से ज्यादा की रजिस्ट्री पर।
- 5 प्रतिशत कमीशन पोस्टेज स्टांप, पोस्टल स्टेशनरी की कुल बिक्री का।
- 40 प्रतिशत कमीशन रिटेल सर्विसेज, रेवेन्यू स्टांप, सेंट्रल रिक्रूटमेंट फीस पर।

डाक विभाग के सहायक निदेशक आरबी त्रिपाठी ने बताया कि डाक विभाग लगातार अपनी सुविधाओं में विस्तार कर रहा है। जहां लोगों को डाकघर की सुविधा नहीं मिल पाती है। उन्हें इस सुविधा का फायदा ज्यादा मिलेगा। आगरा जनपद के लिए मई में फ्रेंचाइजी टारगेट मिलने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें