फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ear Care Tips: बारिश और नमी कान के लिए खतरनाक, इन लक्षणों को अनदेखा न करें; जानें क्या कहते हैं चिकित्सक

Fri, 10 Jul 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बारिश और बढ़ती नमी के कारण आगरा में कान के संक्रमण और फंगस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में रोजाना 40 से 60 मरीज खुजली, सूजन और सुनने में परेशानी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश से कान के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। कान में फंगस और संक्रमण मिल रहा है। इससे खुजली, सूजन और कानों में सुन्नपन की परेशानी मिल रही है। एसएन की ईएनटी रोग विभाग में 15 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां


ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रितु गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में रोजाना औसतन 230 मरीज आ रहे हैं। इनमें 10-15 दिन से मरीज तेजी से बढ़े हैं। पहले उमस और अब बारिश के कारण परेशानी मिल रही है। बारिश का पानी जाने और नमी के कारण कान में फंगस मिल रहा है। इससे खुजली होती है। कई मरीज चाबी, माचिस की तीली समेत अन्य से खुजली कर रहे हैं। इससे त्वचा छिलने से संक्रमण और बढ़ रहा है। ओपीडी में ऐसे 40-60 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: अपार दौलत ऐसे ही नहीं कमाई, रिटायर्ड एआरटीओ कैसे बना अकूत दौलत का मालिक; समझें आरटीओ कार्यालय का खेल


ईएनटी रोग विभाग की डॉ. सौम्यता ने बताया कि बीते दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे खुजली और गंदगी आ रही है। सूजन होने के कारण कम सुनाई भी दे रहा है। जुकाम-खांसी होने से परेशानी और बढ़ी मिल रही है। ये अस्थायी परेशानी है, दवा और बचाव से ये ठीक हो रहे हैं। ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव खंडेलवाल ने बताया कि बारिश और नमी के कारण गंदगी फूलने लगती है। इससे संक्रमण होने लगता है। मरीजों के फंगस भी मिल रहा है। इसमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। दवा देने के साथ बचाव के लिए भी जागरूक कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -   UP: घोड़े को पकड़ने के नाम पर क्रूरता, निगम कर्मियों ने इस कदर कसा फंदा; बेहोश हुआ बेजुबान


इन बातों का रखें ध्यान:
-कान में तेल न डालें, नुकीली वस्तु से खुजली न करें।

- नहाते वक्त कान में पानी के छींटे न मारें।
- गंदगी आने पर नुकीली वस्तु का उपयोग न करें।

- दर्द और सूजन होने पर खुद से कोई ड्रॉप न डालें।
- कान को सूखा रखें, बच्चों को भी जागरूक करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें