सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर पंजीकरण और टैक्स की छूट से आगरा में 3997 वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। इन्हें शुल्क वापस किया जाएगा। इसके लिए इनके खाता संख्या की जानकारी मांगी जाएगी।
सरकार ने 14 अक्तूबर 2022 से 13 दिसंबर 2025 तक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदकर पंजीकरण कराने वालों के लिए ये सुविधा दी है। इसमें बीते 14 अक्तूबर से अब तक पंजीकृत वाहनों का शुल्क भी वापस किया जाएगा। आरटीओ के यहां अब तक 11340 ईवी पंजीकृत हैं। इसमें से दिसंबर से अब तक 3997 वाहन हैं। इसमें 437 ई-रिक्शा, 30 कार और बाकी के दोपहिया वाहन हैं।
आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद 14 अक्तूबर 2022 से अब तक पंजीकृत वाहनों की सूची तैयार करवा रहे हैं। इसमें पंजीकरण शुल्क और टैक्स वापस करने के लिए खाता संख्या लेकर उसमें धनराशि भिजवाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला